कोरोना के कारण बेशक इस बार के त्योहार कुछ फीके नज़र आ रहे हैं। लेकिन अपनों के साथ से आपके त्योहार तो खास बन ही जायेंगे। ऐसे में अगर त्याहारों में आपके प्यार की मिलावट हो जाए तो त्योहार त्योहार नहीं बल्कि एक प्यारा सा एहसास बन जायेगा। इस रक्षाबंधन आप भी अपने भाई के लिए एक खूबसूरत सी राखी बना कर अपने भाई को सरप्राइज दे सकती है। और अपनी राखी को खास बना सकती है। आज हम आपकों घर पर राखी बनाने का आसान तरीका बतायेंगे।
ऐसे बनाएं घर पर राखी-
सामग्री: –
1. कॉटन का धागा
2. मोती गोल्डन, सिल्वर, सफेद या कोई भी कलर जो आपको पसंद हो
3. सुई
बनाने की विधि: –
1. सबसे पहले आपको कॉटन का एक धागा लेना है, आपको इसके दोनों कोने पर सुई या तार डालना है।
अब आपको अपनी पसंद के कोई भी दो कलर के मोती लेने हैं जैसे हमने लिए सिल्वर और गोल्ड, आप अपनी पसंद के कलर के मोती ले सकते हैं।
2. अब आप सुई की मदद से धागे में एक-एक करके मोती पिरोना शुरू करें। जैसे एक सिल्वर एक गोल्डन ऐसे करके आपको 6 मोती धागे में पिरोने हैं।
3. इसके बाद आपको गोल्डन मोती की दूसरी तरफ से सुई डालकर निकालनी है। यह प्रक्रिया आपको सिर्फ एक ही मोती के साथ करनी है। इससे आपको एक सर्कल पैटर्न मिलेगा।
4. अब इसके बाद आपको धागे के एक तरफ से दो सफेद मोती और दूसरी तरफ से दो सफेद मोती और एक गोल्डन मोती धागे में पिरोने हैं।
इसके बाद आपको फिर से पहले वाली प्रक्रिया दोहरानी है। फिर से गोल्डन मोती के दूसरी तरफ से सुई डालकर निकालनी हैं। जिससे आपको एक सर्कल पैटर्न मिलेगा।
5. अब आपको धागे के एक तरफ दो सफेद मोती और दूसरी तरफ 2 – 2 सफेद मोती और एक गोल्डन मोती धागे में पिरोना है। फिर से आपको वही प्रतिक्रिया दोहरानी है। अब यह प्रक्रिया आप अपने हिसाब से कर सकते हैं, आपको जिस साइज में राखी चाहिए उसी हिसाब से आपको आपको यह प्रक्रिया दोहरानी है।
6. जब आप अपने हिसाब से राखी बना लें, उसके बाद आपको सफेद मोतियों में से सुई डालते धागे को निकालना है। लास्ट छोर पर आने के बाद आपको गोल्डन मोती में से फिर से सुई को निकालना है और उसे ब्लॉक कर देना है।
7. धागे के दूसरे छोर से वाइट मोतियों में से धागे को निकाले। ऐसा करने से राखी मजबूत हो जाएगी। अब धागे के दोनों कोने पकड़ कर उसमें गांठ बांध देनी है, जिससे यह टाइट हो जाए।
8. ऐसा करने के बाद आपको एक धागे को कैंची से काट देना है।
अब आपको कोई दूसरे कलर का मोती लेना है, मोती लेने के बाद आपको सुई की मदद से इसे धागे में पिरोना है और धागे को गोल्डन मोती में से निकालना है।
9. इसके बाद आप एक मोती ले और इसे फिर से निकालना है। दूसरी तरफ से गोल्डन मोती में से इसे निकाले। ऐसा करने से जो मोती आपने लिया था वह मोती बीच में आ जाएगा। यह प्रक्रिया आपको अपनी राखी के साइज के हिसाब से दोहरानी है।
अब आप एक सुंदर धागा लें। धागे को डबल कर लें।
10. अब आपको गोल्डन मोती के आखिरी छोर से सूई की मदद से इस धागे को निकालना है। ताकि राखी हाथ में बांधने लायक हो सके।
यह प्रक्रिया आपको दोनों तरफ से करनी है। और लास्ट में इसमें गांठ बांधकर इसे मजबूत कर लें।
अब आप की राखी भाई की कलाई पर सजने के लिए तैयार है।
आप भी अपनी हेंडमेड राखी बनाकर, हमें eyuvabharat@gmail.com पर फोटो भेज सकते हैं।
Written by: Anju Yadav YUVA BHARAT SAMACHAR

Good
Nice post but Instead of Gmail address you should use official email address for taking input from users to ensure privacy of users data.