रसोई… वो हिस्सा, जहां एक मां अपने बच्चे और परिवार के लिए बड़े प्यार से खाना पकाती है। लजीज व्यंजनों के अलावा हमारी रसोई में हर मर्ज़ की दवा होती है। आमतौर पर रसोई का सेटअप छोटी सी जगह पर ही किया जाता है। इसीलिए रसोई का सेटअप भी उसी हिसाब से करना पड़ता है, ताकि चीज़े खराब ना लगे। एक रसोई तभी सुंदर दिखती है जब हम सभी चीज़ों को व्यवस्थित तरीके से रखते हैं।
साफ-सफाई है जरूरी
हम कोशिश करते है हमारा घर साफ रहें लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान हमें रसोई पर देना चाहिए। क्योंकि रसोई हमारे लिए सबसे पहले आती है। भले ही आज की भागदौड़ में हम भले ही घर कि सफाई रोज़ ना कर सकें। लेकिन रसोई की सफाई हमें रोज़ करनी चाहिए।
रसोई को आकर्षक कैसे बनाएं
रसोई अगर स्वच्छ एवं सुंदर ना हो, तो ना आपको अच्छा लगेगा ना ही किसी और को। आकर्षक एवं सबसे अलग दिखने के लिए रसोई को खास देख भाल की जरूरत होती है। एक सुंदर रसोई पूरे घर की शोभा बढ़ाती है। हमें अपने रसोई को सुंदर बनाने के लिए ज्यादा खर्च करने की भी जरूरत नहीं होती। बस जरूरत होती है थोड़ी क्रिएटिवी की। तो चलिए, आज हम बताते है कि आप किस तरह अपने रसोई को आकर्षक बना सकते हैं।
रसोई का रंग रखता है मायने
हम कई बार देखते है सबसे ज्यादा परेशानी हमें रसोई के रंग की वजह से होती है, क्योंकि रसोई में काम ही इतना होता है। दाग़ लगने का डर सबसे ज्यादा होता है, इसीलिए हमें रसोई की दीवार के रंग ऐसा चुने जिस पर दाग़ ज्यादा ना दिखें, और आसानी से साफ हो जाएं।
पौधों एवं फूलों से सजाएं
ये बात सच है कि प्रकृति से खूबसूरत कुछ नहीं होता और आप भी सुंदर सी प्रकृति को अपने रसोई में ला सकती है। पौधों और फूलों से अपने रसोई को सजाएं इससे आपकी रसोई सबसे अलग और आकर्षक दिखेगी। औऱ आजकल ये काफी ट्रेंडिग भी है।
सामग्री व अन्न का रखें खास ख्याल
अब बात करते है हमारे अन्न और मसालों की जिसकी देख भाल बहुत आवश्यक है। आज के वक़्त में जगह की दिक्कत होती ही है, इसलिए हमें व्यवस्थित तरीके से सब कुछ रखना चाहिए। अपने रसोई में लकड़ी के बॉक्स बनवाए और सभी चीजों को अच्छे से पैक कर के रखें जिससे वह खराब ना हो।
Written by: Neha Pathak YUVA BHARAT SAMACHAR

Add Comment