आपने सुना तो होगा हीं कि ईंट का जवाब पत्थर से देना, लेकिन क्या आपने अनफॉलो का जवाब अनफॉलो से सुना है… हाल तो आज का दौर सोशल क्रांति का है ही लेकिन किसी को अगर आपको अपनी कोई नाराजगी जाहिर करनी हो या दुश्मनी तो सोशल स्ट्राइक करने से बेहतर कुछ और हो ही नहीं सकता। इससे एक बात तो तय है कि अहिंसा बरकरार रहेगी। और बात बिना किसी मार-पीट के निपट जायेगी।
ऐसा ही कुछ देखने को मिला बॉलीवुड की कूल जोड़ी सारा और कार्तिक के दरमियां। हाल ही में दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर लोगों को चौंका दिया। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि क्या दोनों के बीच पहले जैसा कुछ नहीं रहा… क्या वाकई दोनों के बीच सब कुछ खत्म हो गया है… या ये महज नाराजगी ही है?
हाल तो कार्तिक और सारा दोनों ने ही एक-दूसरे को अनफॉलो कर हिसाब तो बराबर कर दिया है। बता दें कि दोनों की नजदीकियां मूवी लव आजकल के दौरान बढ़ी थीं। और दोनों की चर्चा भी तभी से ही सुर्खियों में हैं। दोनों को प्रमोशन के वक्त भी काफी नजदीक देखा गया था। लेकिन अब लगता है कि जैसे इनके रिश्ते को किसी की नजर लग गई है। बता दें कि दोनों को वैलेनटाइन 2020 को भी आगरा के ताजमहल में बेहद ही रोमेंटिक अंदाज में देखा गया था। लेकिन जो होना होता है वो तो होकर ही रहता है।
बात इतनी खराब हो गई है कि दोनों ने इंस्टाग्राम से भी एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। और अब इनके बीच दोस्ती जैसा भी कुछ नहीं बचा है। हाल तो इस बात की खबर अभी तक किसी को नहीं पता है कि इसके पीछे की वजह क्या है। लेकिन दोनों ने ऐसा कर अपने फैंस को ये तो बता ही दिया है कि दोनों के रास्ते एक नहीं बल्कि जुदा-जुदा हैं। बता दें कि आजकल दोनों ही अपनी आने वाली फिल्मों में लगे हुए हैं।

Add Comment