उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी गांव से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा पिछले साल खूब चर्चा में रहीं। अब एक बार फिर साक्षी सुर्खियां बटोर रहीं हैं। खबरों की माने तो साक्षी मिश्रा जल्द ही राजनीति के गलियारे में कदम रखने जा रहीं है। बताया जा रहा है कि वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकती हैं। साक्षी ने इसके लिए पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मिलने का मिलने का समय मांगा है।
साक्षी ने टीवा चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि वब अब अपनी किस्मत पॉलिटिक्स में आज़माना चाहतीं है। उन्होंने स्पष्ट बताया कि वे समाजवादी पार्टी को ज्वाइन करना चाहतीं हैं। जिसके लिए उन्होंने सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के माध्यम से पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने वक्त मांगा है। साक्षी का मानना है कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में प्रदेश में विकास में लहर देखने को मिली थी। जिसके कारण सपा सरकार में उत्तर प्रदेश को अलग पहचान मिली थी और इसीलिए साक्षी अखिलेश यादव से काफी प्रभावित हैं।
सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने मीडिया को बताया कि साक्षी मिश्रा ने अखिलेश यादव से मिलने की इच्छा ज़ाहिर की है। इसपर फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व विचार करने के बाद ही लेगा। उन्होंने बताया कि साक्षी को समाजवादी पारटी की सदस्यता देने से पूर्व कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर गौर किया जाएगा। जैसे कि क्या वे सारे मानको को तय करतीं हैं या नहीं ? उनके अंदर राजनितिक लड़ाई लड़ने में कितनी क्षमता है? कहीं वे सिर्फ शौक के लिए तो राजनीति ज्वाइन करना नही चाहती? हांलाकि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक साक्षी की बात पहुंचाई जाएगी।
आपको बता दें, पिछले साल साक्षी उस समय चर्चा में आईं थी जब उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर अपने भाई के दोस्त अजितेश से इंटरकास्ट मैरिज की थी। अजितेश के गैर जाति होने के कारण साक्षी का पूरा परिवार इस रिश्ते के विरोध में था। जिससके बाद सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में दखल देना पड़ा था। दोनों ने साल 2019 में प्रयागराज के एक मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के बाद साक्षी ने एक के बाद एक वीडियो जारी की जिसके चलते साक्षी सुर्खियों में आ गई थी। वीडियो में साक्षी ने खुद व अपने पति अजितेश पर अपने घरवालों से जान का खतरा होने की बात कही थी। जिसके पश्चात सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में संज्ञान लेना पड़ा था और साक्षी और अजितेश की सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस को निर्देश देना पड़ा था। आपको बता दें कि साक्षी और अजितेश अब एक बेटे के माता-पिता बन चुके हैं।
Written by: ANKITA BARKODIA YUVA BHARAT SAMACHAR

Add Comment