मेष- आज के दिन बेहद अच्छा रहेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी। धन लाभ होने की संभावना है। घर में माहौल शांत रहेगा। नए रिश्तों में तालमेल बढेगा। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए व्यायाम करें।
वृष- आज के दिन भविष्य को लेकर चिंतित नजर आएंगे जो आपके मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। काम को सजग करने की कोशिश करें। बाहर के काम को करने के लिए योजनाबद्ध रहें। स्वास्थ्य की दृष्टि से मौसम में बदलाव होने के कारण सर्दी-जुखाम जैसी बीमारियाँ परेशान करेंगी।
मिथुन- आज के दिन किसी भी अनजाने व्यक्ति पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। किसी पर भी आंख बंद करके विश्वास ना करें। माता-पिता के साथ समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। व्यापार वर्ग के लिए चिंता बढ़ सकती है।
कर्क- आज के दिन अपने रिश्तों की डोर को मजबूत करने की सलाह दी जाती है। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। बिना कारण किसी से भी बातचीत ना करें। घर बदलने की सोच रहें है, तो सदस्यों की राय अवश्य लें। अभी धन लाभ की कोई भी संभावना नहीं है।
सिंह- आज आपके काम करने में रूकावट आ सकती है। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। व्यापारियों के लिए धन लाभ की उम्मीदें हैं। यदि आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो आज ना करें। शाम में भगवान गणेश की वंदना करें।
कन्या- आज के दिन की शुरूआत में निराशा से हो सकती है, लेकिन दिन के अंत तक स्थितियाँ सामान्य हो जाएंगी। पॉजिटिव एटिट्यूड के साथ कार्य करें, वहीं जो लोग टार्गेट बेस पर कार्य करते हैं, उनको भी टार्गेट पर ध्यान देना चाहिए.।व्यापार से संबंधित लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है, रूका हुआ धन भी वापस मिल सकता है।
तुला- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। युवा वर्ग नकारात्मक लोगों की संगति से बचकर रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित बनाए रखना होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। स्थित को संभालने की कोशिश करें।
वृश्चिक- आज आपका किसी से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। ऑफिस के काम को जल्द पूरा करके विश्राम करें। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। जीवनसाथी के साथ आज दिन अच्छा रहेगा। बच्चों पर ध्यान दें।
धनु- आज के दिन आपके जीवन साथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। क्रोध करने से बचने की कोशिश करें। मन शांत रहेगा लेकिन किसी भी विवाद में ना फंसे। अकारण बाहर ना जाएं। धन लाभ होने की कोई भी संभावना नहीं है।
मकर- आज के दिन स्थितियाँ विपरीत रहेंगी। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने से बचें। आज के दिन बचे हुए काम को पूरा करने की कोशिश करें। जीवन साथी के बाहर जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ सकती है।
कुंभ- आज के दिन पुरानी बातों के बारे न सोचें। मानसिक तनाव की वजह दिन खराब हो सकता है। स्वास्थ्य के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। किसी नज़दीकी रिश्तेदार से अशुभ सूचना मिलने पर परिवार के लोग उदास रहेंगे।
मीन- आज के दिन आप दूसरे की मदद करेंगे. ऑफिस में मन विचलित रहेगा जिससे काम में मन नहीं लगेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत की दृष्टि से आपको सचेत रहना की जरूरत है। खट्टी चीजें खाने से बचेें।

Add Comment