मेष- आज आपके लिए शुभ संकेत है कि आपके घर में खुशियों आने वाली हैं। काफी समय से चल रही समस्या का समाधान होने वाला है। जिस काम को लेकर आप लगातार मेहनत कर रहे हैं। वो पूरा हो जाएगा। आज आपको शिव मंदिर जाना चाहिए।
वृष- आपके लिए एक और मुसीबत बढ़ सकती है। आज के दिन नए काम जोड़ने से पहले पुराने काम को पूरा करने पर ध्यान दें। ऑफिस में लोगों से दूरी बनाकर रखें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मिथुन- आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सावधानी से वाहन चलाएं। अपने परिवार के साथ संबंधों को सुधारने की कोशिश करें। जीवनसाथी से किसी भी बात को ना छिपाएं।
कर्क- आज आपको माता लक्ष्मी की अराधना करनी चाहिए। आपकी आर्थिक समस्या दूरी हो जाएगी। वाणी पर संयम रखें और दूसरों से ज्यादा खुद को महत्व दें।
सिंह- सिंह राशि वालों के सोए हुए भाग्य के जागने का समय नजदीक आ गया है। ज्यादा से ज्यादा मेहनत करने पर ध्यान दें। दूसरे के कहने पर कोई भी काम ना करें।
कन्या- विद्यार्थियों को और भी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। बिना कारण कहीं भी ना जाएं। नौकरी को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। परिवार के साथ नर्मी से पेश आएं।
तुला- आपके जीवन में कुछ समस्या चल रही हैं लेकिन हार ना मानें एक दिन सब ठीक हो जाएगा। यदि आप विद्यार्थी हैं तो नए काम को सीखने के लिए उत्सुकता बढ़ाए। अपने पिता के साथ समय बिताएं।
वृच्छिक- आपके लिए दिन कुछ व्यस्त रहेगा। ऑफिस के काम में उलझें रहेंगे। लेकिन सेहत को नजरअंदाज ना करें। समय से खाना खाएं। जीवनसाथी के लिए विवाद हो सकता है।
धनु- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सकारात्मकता बढ़ेगी। नए काम को करने के लिए दिन सही है। व्यापारियों को खर्चे बढ़ेंगे और कमाई कम होगी।
मकर- मकर राशि की आज उनके पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भी तालमेल बढ़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। परिवार वालों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।
कुंभ- आपको ज्यादा दूसरों की फ्रिक करना भी महंगा पढ़ सकता है। इससे परिवार वालों के मन कड़वाहट आएगी। परिवार को भी समय दें। व्यापारियों को आर्थिक लाभ होने की कोई भी संभावना नहीं है।
मीन- आज आपकी आपके जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। मन अशांत रहेगा। दूसरों के प्रति मन में हीन भावना आएगी। भविष्य की चिंता कर आज को खराब ना करें। सकारात्मकता बढ़ाने के लिए मंदिर जाएं।

Add Comment