अक्सर आपने देखा होगा कि रात के समय कुत्ते बहुत ज्यादा रोते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जब कुत्ते रोते हैं तो यह एक अनहोनी होने की घटना है। जबकि कुछ लोग इससे एक सामान्य घटना समझते हैं। कहा जाता है कि कुत्तों को पहले ही अनहोनी होने का पता चल जाता हैं। इसीलिए यह यह माना जाता है कि अगर कोई कुत्ता किसी के घर के सामने रो रहा हैं, तो इसका मतलब यह है कि उस घर पर कोई बड़ा संकट आने वाला है।

आपने अक्सर देखा होगा की कुत्ते रात में ही रोते हैं लेकिन अगर कुत्ते दिन में रो रहे हैं तो यह बहुत ही अशुभ माना जाता हैं, और कहा जाता है कि उस दिन अगर आप कोई शुभ कार्य कर रहे है तो वह ना करें। यह भी कहा जाता है जाता है कि पालतू कुत्ते के आंखों में आंसू आए या वो भोजन करना त्याग दें तो उस घर पर संकट आने की सूचना है। यदि आप किसी कार्य से बाहर जा रहे हैं और कुत्ता आपकी ओर देखकर भौंके तो आप किसी विपत्ति में फंसने वाले हैं। इसलिए ऐसे में आपको घर से बाहर नहीं जाना चाहिए।

यह भी कहा जाता है कि जब कुत्तों को आत्मा दिखती है तो भी वह रोते और हाउल करते हैं। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि कुत्ते हाउल तभी करते हैं जब उन्हें अपने बाकी के साथियों को संदेश पहुंचाना होता है। इस खास आवाज के जरिए वे कई बार अपने बाकी के साथियों को अपना लोकेशन बताते हैं ताकि वे उन तक आसानी से पहुंच सकें।कुछ वैज्ञानिकों का ऐसा भी मानना है कि जब उन्हें दर्द होता है तब भी वे रोते हैं या हाउल करते हैं। यह अपनी व्यथा को जाहिर करने का एक खास तरीका है। कुत्ता एक ऐसा प्राणी है जिन्हें इंसानों के साथ घुलमिल कर रहना पसंद होता है। अकेलापन उन्हें नहीं भाता। घर में या बाहर सड़क पर जब भी वे अकेले रहते हैं तो उन्हें अकेलापन महसूस होता है। इस वजह से भी वे हाउल करते हैं।
Written by: Anju Yadav YUVA BHARAT SAMACHAR

Add Comment