आज के समय में लोगों के खानपान और रहन सहन में काफी बदलाव आ रहे हैं। दिनचर्या और लाइफस्टाइल मे भी बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसके कारण हमारा शरीर कई प्रकार के रोगों का शिकार बनता जा रहा है। इस बड़े बदलाव से ना केवल हम परेशान है बल्कि हमारे घर के छोटे, बड़े, बूढ़े बुजुर्ग भी परेशान हैं। लोगो में ब्लड प्रेशर की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। हमारे शरीर के लिए हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर दोनो ही सेहत के लिए काफ़ी हानिकारक होते है। शरीर में लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर घबराहट होती है, कभी भी चक्कर आना और हाथ-पैरों का कांपना जैसे लक्षण दिखाई देने लगते है।
हम खुद अपने शरीर को कई प्रकार के रोगों का शिकार आसानी से बना देते है। इसलिए लो ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए आप अपनी डाइट का खास ध्यान रखें। आप अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को अवश्य शामिल करें, जो लो ब्लड प्रेशर को नॉर्मल बनाए रखने में मदद करें।
आमतौर पर ब्लड प्रेशर की समस्याओं से बचने के लिए प्रतिदिन नींबू पानी का सेवन करें। नींबू पानी का सेवन करने से हमारे शरीर की इम्यूनिटी क्षमता मजबूत होती है और इससे हमारा लो ब्लड प्रेशर भी ठीक बना रहता है। वही दूसरी तरफ कॉफी का सेवन करने से हमारे शरीर का ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ने लगता है।
इसलिए लो ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए आप प्रतिदिन कॉफी का सेवन अवश्य कर सकते है। आप अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित बनाए रखने के लिए प्रतिदिन नियमित रूप से एक्सरसाइज और योगासन का अभ्यास अवश्य करें। प्रतिदिन योगासन का अभ्यास करने से शरीर में लो ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से दूर रहता है।
इसके अलावा प्रतिदिन योगासन का अभ्यास करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इससे हमारा शरीर कई प्रकार के रोगों से दूर रहता है।
Written by: ANNU CHOUBEY YUVA BHARAT SAMACHAR

Add Comment