बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपना 40 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। करीना कपूर हमेशा से ही खूबसूरती के लिए जानी जाती है। इनकी खूबसूरती को देख और इनके स्किन देख करीना कपूर खान की उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। करीना कपूर एक बच्चे की मां होने के बाबजूद भी अपनी खूबसूरती और अपने फिट बॉडी के लिए हमेशा चर्चित रहती है। करीना ने 40 साल की उम्र में भी अपनी स्किन और बॉडी का काफी ध्यान रखा हैं। करीना कपूर अपने फेस का ध्यान रखने के लिए कई घरेलू तरीके का ज्यादातर इस्तमाल करती हैं। कोरोना के दौरान लॉकडाउन में करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखें।
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ ब्यूटी सीक्रेट शेयर करती रहती है। ज्यादातर करीना कपूर घर पर बिना मेकअप के ही रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वह अपने नो मेकअप वाली फोटोज भी शेयर कर चुकी हैं। अभी हाल ही में करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें मैसी बन, काफ्तान और होममेड पैक लगाए दिखाई दे रही थीं।

आज कल सभी महिलाए करीना कपूर की तरह दिखना चाहती है। अगर आप भी करीना की तरह ग्लोइंग स्किन चाहती है तो इस फेस पैक का यूज कर सकती हैं जो करीना कपूर अपने फेस मास्क बनाने के लिए इस्तमाल करती है।
चलिए तो हम आपको बताते हैं खूबसूरत त्वचा पाने के लिए कैसे बनाएँ फेस पैक
फेस पैक बनाने के तरीका
2 चम्मच चंदन, विटाइमिन ई के कैप्सूल, चुटकी भर हल्दी और दूध लें। अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। पेस्ट तैयार होने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं और फिर 20 मिनट बाद ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें। इससे कुछ ही देर में आपका चेहरा खिल उठेगा और ये बाजार के फेस पैक से ज्यादा फायदेमंद है। क्योंकि जिसमें दिन चीजों का इस्तेमाल किया गया है वो काफी बेहतर और शरीर के लिए फायदेमंद है।
कब-कब करें होममेड फेस पैक का इस्तेमाल
आप इस जादूई पैक का इस्तेमाल सात दिन में एक बार कर सकती हैं। ये आपके लिए सबसे सस्ता और फायदेमंद साबित होगा।
Written by: ANNU CHOUBEY YUVA BHARAT SAMACHAR

Add Comment