
वैसे तो खजूर दक्षिण भारत में बहुतायत पाया जाता है। खजूर का फल दुनिया भर में पसंद किया जाता है और सेहत के लिए उतना ही अच्छा होता है। आपको बता दें कि खजूर को फल के तौर पर तो खाया जाता ही है लेकिन खजूर का सिरका भी बनाया जाता है। और सिरके को तो आप अपने शरीर का दोस्त ही मानिए, तब तक जब तक निश्चित मात्रा में लिया जाए।
खजूर की खेती गर्म और रेतीली जमीन में होती है। और जमीन जितनी ज्यादा गर्म व रेतीली होगी खजूर की क्वालिटी उतनी ही उत्तम होगी।आइये जानते है, खजूर के फायदे-
हडिड्यां होती है मजबूत
चूंकि, खजूर में मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा होती है। इसीलिए खजूर को दूध में पकाकर पीने से हडिड्यों को मजबूती मिलती है। साथ ही हडिड्यों की सूजन व गाठिया की समस्या से छुटकारा भी मिलता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए बूटी
खजूर में ग्लूकोज की मात्रा भी भरपूर होती है। जिससे मां और बच्चे दोनों को कमजोरी महसूस नहीं होती। और शिशु के मस्तिष्क व ह्रदय को मजबूती मिलती है। इसीलिए गर्भवती महिलाओं को खजूर के साथ पका हुआ दूध पीना चाहिए।
एसिडिटी और कब्ज होगी फुर्र
अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो उसमें भी खजूर रामबाण से कम नहीं। रात को सोने से लगभग एक घंटा पहले खजूर के साथ पकाया गया दूध पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। वहीं, एसि़डिटी के लिए सुबह को खजूर वाला दूध पीने से आराम मिलता है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाता है खजूर
जो लोग एनीमिया से परेशान रहते है उनके लिए खजूर काफी फायदेमंद होता है। दिन भर में चार या पांच खजूर खाने से भी आप बीमारियों से दूर रह सकते है।
इसके साथ ही ध्यान रहें खजूर में वसा और ग्लूकोज भरपूर होता है जो कि डायबिटीक लोगों के लिए अच्छा नहीं होता। इसीलिए डायबिटीक लोग बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें।
Written by: Vanshika Saini YUVA BHARAT SAMACHAR

Add Comment